राजसमंद: श्रीनाथजी मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर दर्शन व्यवस्था बदली गई है. 4 सितंबर को जन्माष्टमी, 5 सितंबर को नन्दोत्सव के लिए विशेष इंतजाम किए गए है. दोनों दिन दर्शन पास और प्रोटोकॉल पास बंद रहेंगे. जन्माष्टमी पर पंचामृत से जागरण तक 5 दर्शन प्रस्तावित है. नन्दोत्सव पर सुबह 7:30 से 11 बजे तक विशेष दर्शन होंगे.
महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग तय किए गए है. सभी श्रद्धालुओं की निकासी मोतीमहल से होगी. श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए कई स्थानों पर विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है. भीड़ नियंत्रण के लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू होगी.
अस्थायी दुकानें हटाने के निर्देशः
शोभायात्रा से पहले मंदिर परिक्रमा में टू-व्हीलर प्रवेश पर रोक लगाई गई है. मंदिर मार्ग से अतिक्रमण और अस्थायी दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए है. सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था होगी. प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील-निर्धारित पार्किंग और यातायात व्यवस्था का पालन करें.