भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, बिना किसी जांच के 4 से 60 साल तक के लोग ले सकेंगे डोज

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी, बिना किसी जांच के 4 से 60 साल तक के लोग ले सकेंगे डोज

नई दिल्लीः भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी दी गई है. बिना किसी जांच के 4 से 60 साल तक के लोग डोज ले सकेंगे. तीन फेज के कुल 19 क्लीनिकल ट्रायल किए गए. जिनमें 28 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया.         

क्यूडेंगा असल में जापानी कंपनी 'टाकेडा' की खोज है. 'मेक इन इंडिया' के तहत इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन देश में ही होगा. इसके लिए टाकेडा ने हैदराबाद की फार्मा कंपनी 'बायोलॉजिकल ई' के साथ करार किया है.