राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा, मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा, मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

जयपुरः राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा किया है. असम निवासी आरोपी बेशराज थापा उर्फ राहुल विशाखापट्टनम से गिरफ्तार हुआ है. मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हुए है. 

www.kdeonegold.net वेबसाइट के जरिए निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी की गई है. पीड़ित को 9.42 करोड़ रुपये का लाभ दिखाकर भरोसा जीता. 12.09 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा कराने के बावजूद राशि नहीं निकालने दी. 

ठगी के नेटवर्क का खुलासाः
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने आरोपी को दबोचा. आरोपी को ट्रांजिट वारंट पर जयपुर लाया गया है. पुलिस की जांच में बैंक खातों और सिम कार्ड के जरिए ठगी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही हे.