जयपुर : राजस्थान में 48 घंटे में मानसून के आगमन की संभावना है. कोटा, बारां, झालावाड़ के रास्ते मानसून प्रवेश करेगा. मानसून के प्रवेश के साथ दक्षिण पूर्वी जिलों में भारी बारिश होगी. 13 साल में तीसरी बार मानसून जुलाई में एंट्री करेगा. इससे पहले 2014, 2019 में मानसून ने जुलाई में दस्तक दी थी.
बंगाल खाड़ी में मानसूनी हवाएं सक्रिय हैं. इससे लगातार मानसून आगे बढ़ रहा है. उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में 2 जुलाई से आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज होगी. 3 से 6 जुलई को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है.
48 घंटे में प्रदेश में मानसून के आगमन की संभावना
-कोटा, बारां, झालावाड़ के रास्ते प्रवेश करेगा मानसून
-मानसून के प्रवेश के साथ दक्षिण पूर्वी जिलों में होगी भारी बारिश
-13 साल में तीसरी बार मानसून जुलाई में करेगा एंट्री
-इससे पहले 2014, 2019 में मानसून ने जुलाई में दी थी दस्तक
-बंगाल खाड़ी में मानसूनी हवाएं सक्रिय
-इससे लगातार आगे बढ़ रहा मानसून
-उदयपुर,कोटा,भरतपुर और जयपुर संभाग में 2 जुलाई से आंधी-बारिश की गतिविधियां होगी तेज
-3 से 6 जुलई को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट