VIDEO: जल्द होगा NSUI की नई राष्ट्रीय टीम का गठन, संगठन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन के लिए मांगे आवेदन, 30 जून तक दावेदार कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

जयपुर: कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की अब जल्द राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन होगा.इसके लिए दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.करीब 30 से 40 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया जा सकता है.वहीं अगस्त में संगठन चुनाव कार्यक्रम घोषित होगा. कांग्रेस का अग्रिम संगठन एनएसयूआई को हाईकमान ने भले ही छात्रों की गूंज अभियान की जिम्मेदारी दे रखी हो.लेकिन सच्चाई यह है खुद संगठन ही अभी अकेले अध्यक्ष के भरोसे चल रहा है.क्योंकि विनोद जाखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान मिलते ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया था.ऐसे में संगठन की सक्रियता के लिए अब जल्द नई राष्ट्रीय टीम गठन की कवायद शुरु हो गई है.इसके लिए दावेदारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

जल्द NSUI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी होगी घोषित:
-संगठन ने नई टीम के गठन की कवायद की शुरु
-दावेदारों से मांगे संगठन ने ऑनलाइन आवेदन
-30 जून है ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख
-आवेदन के बाद पहले होगी स्क्रूटनी
-स्क्रूटनी के बाद दावेदारों के होंगे इंटरव्यू 
-करीब 30 से 40 पदाधिकारियों की हो सकती है नई टीम
-करीब आधा दर्जन पदाधिकारी हो सकते है राजस्थान से
-वहीं अगस्त माह में हो सकते है संगठन चुनाव घोषित
-प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदों के लिए होंगे चुनाव
-पहले चरण में कर्नाटक और चंडीगढ़ जैसी जगह होंगे संगठन चुनाव

आपको बता दे कि पिछले चार माह से संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग पड़ी है.फरवरी 2026 में विनोद जाखड़ ने अध्यक्ष बनते ही तुरंत कार्यकारिणी को भंग कर दिया था.लेकिन अभी तक कार्यकारिणी का गठन नहीं होने से संगठन की कार्यशैली काफी प्रभावित हो रही थी.वहीं कईं राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के पद खाली पड़े हैं.अब संगठन चुनाव के जरिए खाली पदों को भरा जाएगा.सामने आ रहा है कि छात्रों की गूंज अभियान 9 अगस्त को समाप्त होने के बाद संगठन चुनाव का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है.

संगठन ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव होने तक कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बिल्कुल नहीं बनाए जाएंगे.ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष की लॉबिंग कर रहे दावेदारों के अरमान भी ठंडे पड़ गए हैं.वहीं राजस्थान में भी संगठन चुनाव के जरिए ही अब नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी होगी.