जनता तीन साल से भुगत रही... सरकार को परवाह नहीं, बीजेपी की हुई करारी हार, डोटासरा ने सरकार पर बोला तीखा हमला

जयपुरः राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज जो परिणाम आए है बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है जनता ने बता दिया है कि हमने आप पर भरोसा करके गलती नहीं महानगलती की. नगर निकाय में बेइमान परिसीमन और पुलिस प्रशासन का गलता दुरुपयोग करके जो वोट प्रतिशत बराबर आने के बावजूद जो बोर्ड ज्यादा बनाए थे. जनता ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में हम बताएंगे सत्ता का दुरुप्रयोग कैसे किया जाता है. 

जनता तीन साल से भुगत रहीः
नगर निकाय के चुनाव में जो परिणाम आए है वो आज तक के इतिहास में नहीं आए होंगे. क्योंकि जनता तीन साल से भुगत रही थी. किसान खाद बीज के लिए रो रहे थे. इनको परवाह ही नहीं है. नौजवान नौकरी के लिए जा रहा था तो लाठियां और प्लास्टिक की गोलियां चूसने के लिए दी जा रही थी इतनी भर्ती, 10 लाख रोजगार पता कितनी प्लास्टिक की चिंगम इन्होंने मुंह में देने का काम किया. बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दिया गया. मंत्रियों के जिस तरह के बयान आ रहे थे. उस गरीबों की जिनके बच्चों की मौते हो रही हंस रहे थे. 

लोगों को पेंशन नहीं मिल रही:
युवाओं को रोजगार भत्ता नहीं दिया जा रहा. पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार हुई है. लोगों को पेंशन नहीं मिल रही, छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है. राज्य में अपराध बढ़ रहा है. राजस्थान पंचायत चुनाव के रिजल्ट हमेशा सत्तारूढ़ दल के पक्ष में आते हैं. ऐसे परिणाम आज तक इतिहास में नहीं आए होंगे. जनता तीन साल से परेशान हो रही थी. लेकिन इन्होंने किसी वर्ग की सुनवाई नहीं की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे.