पंचायतीराज चुनाव 2026: डूंगरपुर में 6 बजे तक हुआ 61.11 फीसदी मतदान, जानें कहां कितनी फीसदी हुआ मतदान

जयपुरः सिरोही में पंचायत राज चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. जिले की 4 पंचायत समितियों में आज मतदान संपन्न हुआ. शिवगंज, कालंद्री, आबूरोड और मंडार पंचायत समिति में मतदान हुआ. मतदान प्रतिशत में आबूरोड सबसे आगे रहा. आबूरोड पंचायत समिति में 63.60% मतदान, मंडार पंचायत समिति में 57.24% मतदान हुआ. शिवगंज पंचायत समिति में 53.74% मतदान हुआ. कालंद्री पंचायत समिति में सबसे कम 46.60% मतदान हुआ. चारों पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. 

डूंगरपुर में 7 पंचायत समितियों के 596 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ. 6 बजे तक 61.11 फीसदी मतदान हुआ. भंडारी पंचायत समिति में 68.50 फीसदी, चिखली में 67.31 फीसदी, झोंथरी में 59.26 फीसदी, सागवाड़ा में 54.07 फीसदी, सीमलवाड़ा में 66.97 फीसदी, पाडवा में 56.85 फीसदी और गलियाकोट में 62.94 फीसदी मतदान हुआ. 

EVM में कैद हुआ भाग्यः
सिरोही में 123 मतदान केंद्र पर शाम 6 बजे तक 63.60 प्रतिशत मतदान हुआ. जिला परिषद की 4,पंचायत समिति के 23 वार्डों में मतदान हुआ. 108766 में से 69 हजार 172  मतदाताओं ने मतदान किया. 76 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद हुआ है. 

आमेट में 51.25% रहाः 
राजसमंद में शाम 6 बजे तक का मतदान प्रतिशत आ गया है. पंचायत समिति आमेट-51.25%, पंचायत समिति चारभुजा-52.11%, पंचायत समिति देलवाड़ा-67.93%, पंचायत समिति खमनोर-57.75%, पंचायत समिति कुम्भलगढ़-61.43% और पांचों पंचायत समति का औसत मतदान प्रतिशत-58.09% रहा.     

60.52% मतदान हुआः
जोधपुर के बालेसर पंचायत समिति में शाम 6 बजे तक 60.52% मतदान हुआ. चामू पंचायत समिति में 60.41% मतदाताओं ने वोट डाले. चामू में कुल 60,989 मतदाताओं में से 36,845 ने मतदान किया. बालेसर में 56,749 मतदाताओं में से 34,347 ने वोट डाले. शेरगढ़ में 38,972 में से 25,046 मतदाताओं ने मतदान किया. पंचायत समिति चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा.