जयपुरः राजस्थान में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की तैयारी है. राजस्थान में कच्चे तेल उत्पादन को 80 हजार बैरल प्रतिदिन तक पहुंचाने का लक्ष्य है. फिलहाल राज्य में करीब 51 से 52 हजार बैरल प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है. नवीनतम तकनीक के जरिए चरणबद्ध उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए है.
बाड़मेर-सांचौर और जैसलमेर बेसिन में ASP तकनीक अपनाने की योजना है. बीकानेर-नागौर बेसिन में CSS तकनीक से उत्पादन बढ़ाने की तैयारी है. कच्चे तेल का राजस्थान रिफाइनरी में ही परिशोधन सुनिश्चित करने पर जोर है.