चोखी ढाणी में आमजन की सेहत से खिलवाड़ ! CMHO जयपुर द्वितीय की टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर की जांच

चोखी ढाणी में आमजन की सेहत से खिलवाड़ ! CMHO जयपुर द्वितीय की टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर की जांच

जयपुर: चोखी ढाणी में आमजन की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है! "शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान से जुड़ी खबर है. CMHO जयपुर द्वितीय की टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर जांच की, जहां अनसेफ श्रेणी के तेल में खाद्य सामग्री बनती मिली. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ.टी शुभमंगला ने जानकारी दी. 

उन्होंने बताया कि टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर निरीक्षण किया. जहां किचन में जिस खाद्य तेल में आलू फ्राई किए जा रहे थे. उसका टीपीसी (टोटल पोलर कम्पाउंड) 31 प्रतिशत पाया गया. जबकि निर्धारित अधिकतम सीमा 25 %है, ऐसे अधिक अनसेफ श्रेणी में आता है. उन्होंने बताया कि यूज्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया. जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी. 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ.मनीष मित्तल ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टीम को चोखी ढाणी के निरीक्षण में अनेक अनियमितताएं मिली. सब्जी तैयार करने में उपयोग किए जा रहे काजू टुकड़ी की क्वालिटी भी घटिया पाई गई. जिसकी पैकिंग पर मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी दिनांक अंकित नहीं थी. जिसका नमूना लेकर शेष 9 डिब्बे लगभग 90 किलो काजू टुकड़ी को सीज किया गया. 

साथ ही मौके से उपयोग में लिए जा रहे मावा का भी एक नमूना लिया गया. उन्होंने बताया-'सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. लेबल पर भ्रामक प्रचार संबंधी उल्लंघनों के संबंध में अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

"शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान के तहत CMHO जयपुर द्वितीय की टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर जांच की. 181 पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के चलते टीम ने कार्रवाई की.
निरीक्षण के दौरान मिली अनेक अनियमितताएं पाई गई. जिसके चलते 90 किलो काजू टुकड़ी को सीज किया. उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल का TPC निर्धारित सीमा से अधिक पाया गया.