Tiger Shroff Firing Case: राजस्थान पुलिस ने फिर दिखाया दम, सिर्फ 20 मिनट पहले कोटा पुलिस को मिला था इनपुट, पकडे गए तीनों आरोपी

Tiger Shroff Firing Case: राजस्थान पुलिस ने फिर दिखाया दम, सिर्फ 20 मिनट पहले कोटा पुलिस को मिला था इनपुट, पकडे गए तीनों आरोपी

जयपुर : राजस्थान पुलिस ने फिर अपना दम दिखाया है. मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी राजस्थान से पकड़े गए हैं. AGTF एडीजी दिनेश MN के निर्देशन में सफलता मिली है. आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन उम्र 22 साल ग्राम पिपराई जिला बेगूसराय बिहार निवासी है.

आरोपी रेहान उम्र 18 साल निवासी ईदगाह कॉलोनी पीएस सदर सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है. वहीं एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है. कोटा पुलिस और AGTF के संयुक्त ऑपरेशन में कामयाबी मिली है. 

सिर्फ 20 मिनट पहले मिली सूचना, और कोटा पुलिस ने कर दिया कमाल:
मुंबई पुलिस से कोटा पुलिस को सिर्फ 20 मिनट पहले सूचना मिली थी और कोटा पुलिस ने कमाल कर दिया. टाइगर श्रॉफ के हमलावरों के मुंबई से ट्रेन में बैठकर कोटा की तरफ आने का इनपुट मिला था. जिस समय यह जानकारी मिली उस समय ट्रेन के कोटा पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट का समय बाक़ी था. 

पुलिस ने पूरी ट्रेन को फिल्मी स्टाइल में घेरा:
कोटा सिटी SP तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में बहुत कम समय में पुलिस की टीमें एक्टिव हुई. ट्रेन के कोटा पहुंचते ही पुलिस ने पूरी ट्रेन को फिल्मी स्टाइल में घेर लिया. इसके बाद टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपी पकड़े गए. AGTF की भी इस कामयाबी में अच्छी भूमिका रही. 

मुंबई पुलिस को सौंपे जाएंगे तीनों हमलावर :
अभिनेता टाइगर श्रॉफ के हमलावरों को पकड़े जाने के बाद आज ही मुंबई पुलिस को तीनों हमलावर सौंपे जाएंगे. हमलावरों की कस्टडी लेने के लिए  मुंबई पुलिस की टीम कोटा आ रही है. शाम तक मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम कोटा पहुंच जाएगी. मुंबई पुलिस के आने तक कोटा पुलिस हमलावरों से पूछताछ कर रही है. मुंबई पुलिस के इनपुट के आधार पर ही पूछताछ की जा रही है. 

गौरतलब है कि कल करीब शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. तभी अचानक कुछ हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए थे.