जयपुरः प्रदेश के बांधों में 16 मई तक जलस्तर की स्थिति जारी की गई है. राणा प्रताप सागर में कुल भराव क्षमता का 67.39% पानी, कोटा बैराज में कुल भराव क्षमता का 98.74% पानी, जवाहर सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 69.31% पानी, माही बजाज सागर में कुल भराव क्षमता का 44.90% पानी, बांसवाड़ा के हारो बांध में कुल भराव क्षमता का 10.65% पानी, बीसलपुर बांध में कुल भराव क्षमता का 72.73% पानी, टोंक के ईसरदा बांध में कुल भराव क्षमता का 33.95% पानी है.
टोंक के गलवा बांध में कुल भराव क्षमता का 48.80% पानी, टोंक के टोरडी सागर बांध में कुल भराव क्षमता का 44.48% पानी, दौसा के मोरेल बांध में कुल भराव क्षमता का 95.46% पानी, धौलपुर के पार्वती बांध में कुल भराव क्षमता का 31.53% पानी, बूंदी के गुढ़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 66.50% पानी, जयपुर के छापरवाड़ा बांध में कुल भराव क्षमता का 18.63% पानी, पाली के जवाई बांध में कुल भराव क्षमता का 35.18% पानी, पाली के सरदार समंद में कुल भराव क्षमता का 43.89% पानी है.
जाखम बांध में कुल भराव क्षमता का 44.46% पानी:
भीलवाड़ा के मेजा बांध में कुल भराव क्षमता का 37.77% पानी, सोम कमला अंबा बांध में कुल भराव क्षमता का 71.92% पानी, राजसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 59.65% पानी, जयसमंद बांध में कुल भराव क्षमता का 57.61% पानी और जाखम बांध में कुल भराव क्षमता का 44.46% पानी है.
186 बांधों में कुल भराव क्षमता का 51.57 प्रतिशत पानी:
जयपुर जोन के 186 बांधों में कुल भराव क्षमता का 51.57 प्रतिशत पानी, भरतपुर जोन के 68 बांधों में कुल भराव क्षमता का 24.38 प्रतिशत पानी, जोधपुर जोन के 117 बांधों में कुल भराव क्षमता का 22.80 प्रतिशत पानी, कोटा जोन के 81 बांधों में कुल भराव क्षमता का 56.77 प्रतिशत पानी, बांसवाड़ा जोन के 63 बांधों में कुल भराव क्षमता का 44.62 प्रतिशत पानी और उदयपुर जोन के 178 बांधों में कुल भराव क्षमता का 39.65 प्रतिशत पानी है.
जयपुर जोन के बांधों में पानी की सबसे ज्यादा गिरावट:
प्रदेश के बांधों में 1 से 15 मई तक 219.99 एमक्यूएम पानी कम हुआ. यानी 15 दिन के भीतर कुल भराव क्षमता में 1.69 प्रतिशत की कमी आई. 1 मई को जलस्तर 48.70 प्रतिशत था जो 16 मई को 47.01 प्रतिशत दर्ज किया. जयपुर जोन के बांधों में पानी की सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. जयपुर जोन के बांधों में 1 से 15 मई के बीच 3.40 प्रतिशत की कमी आई. जयपुर जोन के बांधों में अभी कुल भराव क्षमता का 51.57 प्रतिशत पानी है. उधर, प्रदेश में 1 से 15 मई के बीच 15 बांध और सूखे है. प्रदेश में वर्तमान में सूखे हुए बांधों की संख्या 272 हुई है. जबकि आंशिक भरे हुए बांधों की संख्या 426 से गिरकर 412 पर आई है.