Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ में 17 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख

Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ में 17 लोगों की मौत, मुआवजे का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख

कोलकाताः कोलकाता में दुर्गा पूजा पांडाल में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया. भारी भीड़ के बीच अचानक  भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 35 लोग घायल हुए है. घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दुख जताया है. 

राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदनाः
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

पीएम मोदी ने जताया दुखः
कोलकाता में मची भगदड़ दुखद है. पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दे रही है.

अमित शाह ने जताया दुखः
अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला. इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की. इस हादसे में जान गँवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ. प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूँगा. माँ दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.   

25 लाख का मुआवजाः 
हादसे पर CM शुभेंदु अधिकारी ने सहायता का ऐलान किया है. मृतकों के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं CM शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता हादसे पर दुख जताया है. दुर्गा पूजा पांडाल में हुई भगदड़ अत्यंत दुखद. पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत हुई. घायलों को प्रशासन की तरफ से पूरी मदद दी जा रही है. हादसे की जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी.