Mahela Jayawardene: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस को लगा बड़ा झटका, महेला जयवर्धने ने छोड़ा साथ... दिया इस्तीफा

Mahela Jayawardene: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस को लगा बड़ा झटका, महेला जयवर्धने ने छोड़ा साथ... दिया इस्तीफा

नई दिल्लीः आाईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस को निराश करने वाली खबर सामने आई है. महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसको लेकर टीम की ओर से जानकारी दी गई. शनिवार को फ्रेंचाइजी ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि महेला जयवर्धने अब टीम के साथ नहीं रहेंगे. 

दिग्गज बल्लेबाज जयवर्धने पिछले 2 सीजन से MI के मुख्य कोच बने हुए थे जयवर्धने 2025 में मुंबई टीम में वापस आए थे, उन्होंने मार्क बाउचर की जगह ये पद संभाला था. इससे पहले भी वह 2017-2022 तक भी MI टीम के हेड कोच रहे थे. 

जयवर्धने ने एमआई को कहा अलविदाः
जयवर्धने ने कहा कि पिछले एक दशक से ज़्यादा समय से मुंबई इंडियंस मेरे सफ़र का एक बहुत ही ख़ास हिस्सा रही है. यहाँ के खिलाड़ियों, कोचिंग टीम, #OneFamily के शानदार समर्थन और सबसे बढ़कर, यहाँ के प्रशंसकों ने मिलकर इसे एक ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूँगा. हमने साथ मिलकर कुछ अविस्मरणीय पल बिताए हैं, चुनौतियों का सामना किया है और कुछ ऐसा बनाया है जिस पर हम सभी को गर्व हो सकता है. मेरे दिल में मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा एक ख़ास जगह रहेगी.       

नीता अंबानी ने की तारीफः
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने महेला जयवर्धने को लेकर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में महेला ने मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है उनकी शांत कप्तानी, ईमानदारी और खेल के प्रति उनके गहरे लगाव का हमारे लिए बहुत महत्व रहा है. हम उस सफर और उन यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे, जो हमने साथ मिलकर बनाई हैं.  महेला हमेशा हमारे #OneFamily का हिस्सा रहेंगे, और हम उनके आगे के सफर के लिए उन्हें ढेर सारी खुशियाँ और सफलता की शुभकामनाएँ देते हैं.