कामवन मार्ग पर एक मिनी ट्रक में लगी आग, सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर

कामवन मार्ग पर एक मिनी ट्रक में लगी आग, सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर

डीग : कामवन मार्ग पर एक मिनी ट्रक में आग लग गई है. ट्रक ब्यावर से कुरकुरे लेकर डीग आया था. ट्रक में सामान ओवरलोड था. विद्युत तारों की स्पार्किंग से ट्रक के सामान में आग लग गई. लगभग 4 लाख 30 हजार का माल जलकर स्वाहा हो गया.

आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है. ट्रक को पुलिस ने सुरक्षित जगह खड़ा कराया है.

कामवन मार्ग पर एक मिनी ट्रक में लगी आग 
-ट्रक ब्यावर से कुरकुरे लेकर आया था डीग
-ट्रक में सामान था ओवरलोड
-विद्युत तारों की स्पार्किंग से ट्रक के सामान में लगी आग
-लगभग 4 लाख 30 हजार का माल जलकर हुआ स्वाहा
-आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
-सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर
-पुलिस के अनुसार नहीं हुई कोई जनहानि 
-ट्रक को पुलिस ने सुरक्षित जगह खड़ा कराया