जयपुर: पश्चिम विक्षोभ से बदले मौसम से गुलाबी ठंडक का अहसास होने लग गया है. मौसम बदलने से तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट आई. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब बारिश नहीं होने का अनुमान जताया. आज मौसम साफ रहेगा. अगले 4 से 5 दिन में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी.
मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस बार सर्दी के तेवर तीखे होंगे. अक्टूबर लास्ट और नवंबर फर्स्ट वीक में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. इससे प्रदेश में सर्द हवाओं के आगमन से तापमान में गिरावट हो सकती है. पश्चिम विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटे में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, पाली,दौसा, अलवर में हुई बारिश, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, करौली में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई.
बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट अलवर में दर्ज किया. बीकानेर, फतेहपुर (सीकर) में भी तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज किया. जबकि आबूराज में पारा 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. पिलानी में रात का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 38 डिग्री दर्ज हुआ.
पश्चिम विक्षोभ से बदले मौसम से गुलाबी ठंडक का अहसास:
-मौसम बदलने से तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट
-मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब बारिश नहीं होने का अनुमान
-आज मौसम रहेगा साफ,अगले 4 से 5 दिन में तापमान में होगी मामूली बढ़ोतरी
-मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस बार सर्दी के तेवर होंगे तीखे
-अक्टूबर लास्ट और नवंबर फर्स्ट वीक में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना
-इससे प्रदेश में सर्द हवाओं के आगमन से हो सकती तापमान में गिरावट
-पश्चिम विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटे में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, पाली,दौसा,
-अलवर में हुई बारिश, भरतपुर, धौलपुर, टोंक, करौली में भी तेज हवा के साथ हुई बारिश
-बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट अलवर में दर्ज
-बीकानेर, फतेहपुर (सीकर) में भी तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज
-जबकि आबूराज में पारा 27.7 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
-पिलानी में रात का न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
-वहीं सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 38 डिग्री हुआ दर्ज