जयपुरः जन्माष्टमी और शोभायात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है 4 सितंबर को जन्माष्टमी है ऐसे में शहर के प्रमुख मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे. 5 सितंबर शाम 4 बजे श्री गोविंददेवजी मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी. जलेबी चौक, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए शोभायात्रा जाएगी. बापू बाजार, न्यूगेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार और छोटी चौपड़ से यात्रा गुजरेगी.
चांदपोल बाजार और बगरू वालों के रास्ते होते हुए श्री गोपीनाथ मंदिर शोभायात्रा पहुंचेगी. सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती की जाएगी. मंदिरों, शोभायात्रा मार्ग पर सफाई, पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी.
प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीम तैनात रहेगी. निर्बाध बिजली आपूर्ति और ढीले तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है. मंदिरों में CCTV और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था के निर्देश दिए गए है. जिला कलक्टर संदेश नायक ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है.