जयपुर : राजस्थान के 24 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी के लो-प्रेशर सिस्टम से बारिश का दौर जारी है. अलवर, भरतपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा. भरतपुर के उच्चैन में सबसे ज्यादा 54 MM बारिश दर्ज हुई.
भरतपुर-धौलपुर में तेज बारिश से कई सड़कों पर पानी भरा. सवाईमाधोपुर, बारां, करौली और अलवर में भी तेज बरसात हुई. बारिश से कई जिलों में दिन का तापमान 6 डिग्री तक गिरा. कोटा में गुरुवार को सबसे कम 27.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा.
श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 39.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. आज भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर-कोटा संभाग में बारिश के आसार हैं. कोटा-भरतपुर संभाग में कुछ जगह तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.