PNB करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, अब तक 3 बैंक अफसर किए जा चुके सस्पेंड

PNB करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, अब तक 3 बैंक अफसर किए जा चुके सस्पेंड

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में PNB करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया. बैंक ऑडिट के दौरान नकली नोटों का बड़ा मामला सामने आया है. RBI के 6 अफसर आज सुबह बैंक पहुंचे. RBI अधिकारियों ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की. 

मामले में अब तक 3 बैंक अफसर सस्पेंड किए जा चुके है. 3 अफसरों समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ. जयपुर भेजी गई रकम में कमी मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ.      

घंटाघर PNB शाखा से करेंसी चेस्ट की रकम जयपुर भेजी गई थी. करेंसी चेस्ट में नोटों की गड्डियां व्यवस्थित करने का काम हाउसकीपर को मिला था. जयपुर में गिनती के दौरान 4.30 लाख रुपए की रकम कम मिली थी.