बीकानेर : कल बीकानेर में अमित शाह ने हाईलेवल सुरक्षा बैठक की. बॉर्डर जिलों के लिए 360 डिग्री सिक्योरिटी प्लान तैयार किया है. भारत-पाक सीमा से 15 KM तक अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अमित शाह का आदेश-'जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध निर्माण तुरंत ध्वस्त हो.
राजस्थान बॉर्डर जिलों में घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी रोकने को बड़ा एक्शन प्लान है. BSF, NCB, CBDT और राज्य एजेंसियां मिलकर संयुक्त बॉर्डर मैनेजमेंट करेंगी. डीएम को बड़े अधिकार मिले हैं, फर्जी कंपनियों और म्यूल अकाउंट्स पर कार्रवाई होगी. नकली आधार कार्ड और संदिग्ध फंडिंग की जांच के निर्देश दिए हैं.
साइबर क्राइम रोकने के लिए ‘1930’ हेल्पलाइन के प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया. नए आपराधिक कानूनों के सख्त क्रियान्वयन के निर्देश दिए. राजस्थान के 5 बॉर्डर जिलों के DM-SP के साथ अमित शाह की अहम बैठक हुई. इससे पहले बिहार के सीमांचल में इसी तरह की कार्यवाही की गई थी. सीमांचल में अब तक लाखों अवैध रूप से निर्मित संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है.