परकोटे से हटेंगे 7 हजार ई-रिक्शा, अव्यवस्थित संचालन के चलते जाम के हालात... बिना QR कोड चलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

परकोटे से हटेंगे 7 हजार ई-रिक्शा, अव्यवस्थित संचालन के चलते जाम के हालात... बिना QR कोड चलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जयपुरः जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक के चलते जाम के हालात बनते जा रहे है. जिसने सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी कर दी है. यही कारण है कि अब परकोटे से 7 हजार ई-रिक्शा हटेंगे. ई-रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन के चलते परकोटे में जाम के हालात बनते जा रहे है. निर्धारित पट्टी पर सिर्फ 250 ही दौड़ेंगे. 

19 अक्टूबर से बिना QR कोड चलने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. परकोटे में यातायात पुलिस डिजिटल व्यवस्था लागू करने जा रही है. पूरे जयपुर शहर को 7 जोन में बांटकर जोनवार संचालन की तैयारी की जा रही है. 

निर्धारित रंग की पट्टी और QR कोडः
जिसके तहत प्रत्येक ई-रिक्शा पर निर्धारित रंग की पट्टी और QR कोड होगी. इसे स्कैन करते ही चालक और वाहन की जानकारी मिल सकेगी. इससे चारदीवारी में ट्रैफिक जाम और ई-रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन पर अंकुश लगेगा.     

19 अक्टूबर से बिना QR कोड चलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
परकोटे में यातायात पुलिस डिजिटल व्यवस्था करने जा रही लागू
पूरे जयपुर शहर को 7 जोन में बांटकर जोनवार संचालन की तैयारी 
प्रत्येक ई-रिक्शा पर होगी निर्धारित रंग की पट्टी और QR कोड