शिखर अग्रवाल को ACB प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

शिखर अग्रवाल को ACB प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. जस्टिस जॉयमाल्या बागची व जस्टिस वी.मोहना की पीठ ने आदेश दिये. SC ने शिखर अग्रवाल को हाई कोर्ट में अंतरिम राहत के लिए अर्जी देने की छूट दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश अंतरिम प्रकृति का है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट इसमें दखल नहीं दे रहा है.
विस्तार में

जयपुरः शिखर अग्रवाल को ACB प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. जस्टिस जॉयमाल्या बागची व जस्टिस वी.मोहना की पीठ ने आदेश दिये. SC ने शिखर अग्रवाल को हाई कोर्ट में अंतरिम राहत के लिए अर्जी देने की छूट दी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश अंतरिम प्रकृति का है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट इसमें दखल नहीं दे रहा है.

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया. साथ ही सभी पक्षों को हाई कोर्ट में अपने सभी मुद्दे उठाने की छूट दी. शिखर अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ वकील और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी पेश हुए. राज्य सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, AAG शिव मंगल शर्मा और AAG पद्मेश मिश्रा पेश हुए.     

जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने कहा कि मामला हाई कोर्ट में लंबित है ऐसे में हाई कोर्ट ही मामले की सुनवाई करें. मुकुल रोहतगी ने कहा कि विला नियमों के मुताबिक खरीदी गई, इसके लिए रिटर्न भरा गया. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट बिना सुनवाई टाले फैसला करें.