धौलपुर: NH 44 पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर ने मारी बाइक को पीछे से टक्कर, एक युवक की मौत

धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
विस्तार में

धौलपुर: धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे-44 पर ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. 

घायल को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उच्च इलाज के लिए रैफर कर दिया गया. मृतक की पहचान बॉबी पुत्र शिब्बो, जाति नाई, निवासी दिहौली थाना क्षेत्र, हाल निवासी मुरैना के रूप में हुई है.

वहीं घायल सचिन पुत्र रामेश्वर, जाति नाई निवासी मुरैना बताया जा रहा है. मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. सागरपाड़ा चौकी पर तैनात एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को बेहतर उपचार के लिए रैफर किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक मुरैना से धौलपुर की ओर आ रहे थे. हादसे के बाद हाईवे-44 पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू करवाया. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है.