Pratapgarh News: पत्थरों से भरे खड़े ट्रेलर में जा घुसी बाइक, भीषण हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. पत्थरों से भरे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी. हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक की उदयपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई.
विस्तार में

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. पत्थरों से भरे सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी. हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे युवक की उदयपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया.

एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बाइक खड़े ट्रेलर में कैसे जा घुसी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.