
जयपुर: राजस्थान में पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री अशोक बैरवा के परिवार में खुशियों का माहौल है. चुनाव में उनके परिवार के तीन सदस्यों को महत्वपूर्ण पद मिले हैं. पत्नी और समधन जिला प्रमुख बनी हैं, जबकि बेटे ने पंचायत समिति के प्रधान पद पर जीत दर्ज की है.
पूर्व मंत्री अशोक बैरवा की पत्नी आशा बैरवा सवाई माधोपुर से निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं. वहीं, उनकी समधन अलका बैरवा टोंक से जिला प्रमुख बनी हैं. अब अशोक बैरवा के बेटे मयंक बैरवा ने भी खंडार पंचायत समिति के प्रधान पद पर जीत दर्ज की है.
इस तरह पंचायत चुनाव में अशोक बैरवा के परिवार ने दो जिला प्रमुख और एक प्रधान पद हासिल कर जीत की हैट्रिक लगाई है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों को महत्वपूर्ण पद मिलने से यह मामला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के एक नेताजी के परिवार की हुई बल्ले-बल्ले !:
-पूर्व मंत्री अशोक बैरवा के तीन रिश्तेदारों को मिली कुर्सी
-पत्नी आशा बैरवा सवाई माधोपुर से बन गईं निर्विरोध जिला प्रमुख
-वहीं अशोक बैरवा की समधन अलका बैरवा टोंक से बन गईं जिला प्रमुख
-अशोक बैरवा के बेटे मयंक खंडार पंचायत समिति से बन गए प्रधान
-इस तरह रिश्तेदारों को पद मिलने की लग गई हैट्रिक