
नई दिल्लीः परिसीमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर कहा कि हमने नारी शक्ति से वादा किया था नारी शक्ति से किया वादा निभाया. वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारा हौसला बुलंद, हिम्मत भी अटूट है. नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है. विपक्ष महिला भागीदारी रोक नहीं पाएगा. महिला आरक्षण की हर रुकावट दूर करेंगे.
कितनी ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई है. मैं जानता हूं देशी की 100 फीसदी नारीशक्ति का आर्शीवाद हमारे साथ है. मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाले हर रूकावट को खत्म करके रहेंगे, हमारा हौसला भी बुलंद है.
हमारी हिम्मत अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है. महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां. ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगे. सिर्फ वक्त का इंतजार है.
बता दें कि कैबिनेट में संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है. महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन को मंजूरी दी गई है. परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट ने 50% सीट बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई है. जिसके तहत लोकसभा,विधानसभा की सीटों में 50% बढ़ोतरी होगी. सभी राज्यों में 50 फीसदी सीट बढ़ाने को मंजूरी दी गई है. सीटों की यह संशोधित अधिकतम सीमा साल 2050 तक लागू रहेगी.