जयपुरः नीट UG काउंसलिंग के राउंड 3 के रिजल्ट से नींद उड़ गई है. 15 निजी मेडिकल कॉलेजों की नींद उड़ी है. जहां कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है. कल तक 1039 MBBS खाली सीट की जानकारी थी. लेकिन आज कॉलेजों के नाम भी सामने आ गए है. जिसमें अनन्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जनरल की 1, मैनेजमेंट की 25 सीट्स खाली, साथ ही आर्या मेडिकल कॉलेज में जनरल केटेगिरी में 94 सीट्स,मैनेजमेंट की 18 सीट्स खाली है.
बलबीर सिंह तोमर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जनरल कैटेगिरी की 81 सीट्स, भारत विकास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जनरल की 107,मैनेजमेंट की 23 सीट्स, डॉ बीएस तोमर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जनरल की 10,मैनेजमेंट की 22 सीट्स, डॉ एसएस टांटिया मेडिकल कॉलेज एण्ड रिसर्च सेंटर में मैनेजमेंट केटेगिरी की 13 सीट्स, गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मैनेजमेंट केटेगिरी की 13 सीट्स चल रही खाली है.
वहीं उदयपुर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में मैनेजमेंट केटेगिरी की 7 सीट्स, JIET मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में जनरल की 114,मैनेजमेंट की 37 सीट्स, जेएनयू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जनरल की 25 , मैनेजमेंट की 37 सीट्स, पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में जनरल की 1 , मैनेजमेंट की 13 सीट्स, प्रिंस मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में जनरल की 16, मैनेजमेंट की 12 सीट्स खाली, इसके अलावा सुधा मेडिकल कॉलेज में जनरल की 128, मैनेजमेंट की 29 सीट्स खाली, व्यास मेडिकल कॉलेज में जनरल की 112, मैनेजमेंट की 22 सीट्स अभी तक खाली चल रही है. इस स्थिति में मेडिकल कॉलेजों पर सालाना लगभग 200 करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन जताया जा रहा है.