जयपुर: मॉनसून को लेकर बुरी खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने अल-नीनो का अपडेट दिया. जून में भयंकर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक जून से सितंबर तक होने वाली बारिश सामान्य से कम रहेगी.
इसके अलावा जून और जुलाई में तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा. मॉनसून के दौरान अल-नीनो की संभावना, जिसका असर सीधा बरसात पर होगा.
जून से सितंबर तक होने वाली बारिश में इस बार 10 फीसदी की कमी देखी जा सकती है. सामान्य बारिश के 90 फीसदी से भी कम होने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत को छोड़कर पूरे देश में सामान्य से कम बारिश की संभावना है.