बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव की हालत काफी गंभीर, वेटिलेटर सपोर्ट पर चल रहा ट्रीटमेंट

बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव की हालत काफी गंभीर,  वेटिलेटर सपोर्ट पर चल रहा ट्रीटमेंट

जयपुर : डॉ. जसवंत यादव की हेल्थ से जुड़ी अपडेट सामने आयी है. महात्मा गांधी अस्पताल में डॉ. जसवंत यादव की हालत काफी गंभीर है. वेंटिलेटर सपोर्ट पर डॉ. यादव का ट्रीटमेंट चल रहा है.पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से डॉ. यादव जूझ रहे हैं.

करीब एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि डॉ. जसवंत यादव मत्स्य क्षेत्र के बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार हैं. सालों पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए थे. बीजेपी से सांसद रहे हैं. डॉ.जसवंत यादव अभी बहरोड़ से विधायक के पद पर थे. यादव अहीरवाटी से सर्वाधिक चर्चित नेताओं में से एक थे.