VIDEO: निकाय चुनाव में बीजेपी के हाईटेक प्रचार मॉडल, CM भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष ने किया आगाज, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: निकाय चुनावों में बीजेपी ने हाईटेक चुनाव प्रचार की रणनीति अपनाई है. बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय से आज LED सुसज्जित प्रचार रथ रवाना किए गए. सीएम भजन लाल शर्मा ने पार्टी का झंडा लहरा कर 25 प्रचार रथों को 25 लोकसभा क्षेत्रों की ओर रवाना. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी. LED प्रचार रथ के जरिए नरेंद्र मोदी और भजन लाल सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित किया जाएगा. इस दौरान विक्ट्री सिंबल दिखाकर बीजेपी नेतृत्व ने अपनी आक्रामक रणनीति को सामने रख दिया. 

एक झंडा ,दो हाथ . सत्ता संगठन का समन्वय और प्रचार रथों का आगाज. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से निकाय चुनावों की रणभूमि के लिए 25 LED प्रचार रथों ने कूच किया. सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रथ रवाना किए. पार्टी मुख्यालय के बाहर बने मंच से दोनों ने पार्टी एक झंडे को हाथों में थामकर रथों की ओर लहराया और रवाना किया. साथ ही विक्ट्री का सिंबल दिखाकर सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सत्ताधारी दल की आक्रामक रणनीति सामने रख दी. प्रचार रथ के जरिए नरेंद्र मोदी - भजन लाल सरकार की उपल्बधियों को प्रचारित किया जाएगा.

--- प्रचार रथ की विशेषताएं ---
LED के जरिए शहर - कस्बों में विकास गाथाएं गाई जाएगी
प्रचार के केंद्र में नरेंद्र मोदी
AI जनरेटेड शॉर्ट वीडियो के जरिए रोचक तरीके से विकास का प्रेजेंटेशन होगा
कड़ी कड़ी जोड़ने का नारा बुलंद किया जाएगा
शहरी विकास,नगर नियोजन ,सफाई का प्रचार
ERCP - यमुना जल समझौता और महिला ,युवा मुख्य मुद्दे 
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के चित्रों से सुसज्जित प्रचार रथ
भजन लाल सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को बनाया प्रचार का हथियार 
राम जल सेतु,यमुना जल समझौता, युवाओं को रोजगार के मुद्दे को बनाया जाएगा हथियार 
309निकाय चुनावों में रथ करेंगे बीजेपी का प्रचार
सभी रथों पर लगाई गई है LED 
इनके जरिए उपलब्धियों के वीडियो प्रचारित होंगे
मोदी - भजन लाल सरकार की उपल्बधियों का करेंगे प्रचार

विक्ट्री सिंबल दिखाकर सीएम भजन लाल शर्मा ने निकाय चुनाव में पार्टी की आक्रामक रणनीति को सामने रख दिया. विक्ट्री सिंबल का अर्थ है कार्यकर्ताओं के बीच जोश और एकता का सन्देश.  सत्ता संगठन के बीच के समन्वय का संदेश भी विक्ट्री सिंबल के जरिए दिया सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने. प्रचार रथ आगाज कार्यक्रम में संगठन महामंत्री अजेय कुमार सांसद मंजू शर्मा , जयपुर संभाग प्रभारी प्रभुलाल सैनी,शंकर सिंह राजपुरोहित, बीजेपी पदाधिकारी श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, मिथलेश गौतम,अजीत मांडन,एकता अग्रवाल, अपूर्वा सिंह, मुकेश पारीक, प्रमोद वशिष्ठ समेत प्रमुख नेताओं की मौजूदगी रही.