पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी शुरू करेगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का अभियान

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी शुरू करेगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का अभियान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी. 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का अभियान चलेगा. पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर बड़ा अभियान है. ‘जन्मभूमि से कर्मभूमि यात्रा’ के जरिए वडनगर से काशी तक जनसंपर्क का प्लान है. 

पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर और कर्मभूमि काशी से टीमें रवाना होंगी. दोनों शहरों से निकलने वाली टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में जनसंपर्क करेंगी. वडनगर से काशी तक यात्रा को लेकर बीजेपी ने व्यापक रणनीति बनाई. उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशा में भी रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों की तैयारी है. 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान से लेकर स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम होंगे. सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए शिविर लगाए जाएंगे. युवाओं से जुड़ाव और सेवा-जनकल्याण के संदेश पर खास फोकस रहेगा. पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ने की बीजेपी की बड़ी कवायद है.

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान: 
-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का अभियान
-पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर बड़ा अभियान
-‘जन्मभूमि से कर्मभूमि यात्रा’ के जरिए वडनगर से काशी तक जनसंपर्क का प्लान
-पीएम मोदी के जन्मस्थान वडनगर और कर्मभूमि काशी से टीमें होंगी रवाना
-दोनों शहरों से निकलने वाली टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में करेंगी जनसंपर्क
-वडनगर से काशी तक यात्रा को लेकर बीजेपी ने बनाई व्यापक रणनीति
-उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दिशा में भी रैलियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों की तैयारी
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान से लेकर स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम होंगे
-सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए लगाए जाएंगे शिविर
-युवाओं से जुड़ाव और सेवा-जनकल्याण के संदेश पर रहेगा खास फोकस
-पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ने की बीजेपी की बड़ी कवायद