खाटूश्याम जी जा रहे 8 यात्रियों की मौत: कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर जताया दु:ख

खाटूश्याम जी जा रहे 8 यात्रियों की मौत: कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर जताया दु:ख

जयपुर: कोटा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर बस हादसा हो गया. हादसे में 8 लोगों की मौत हुई. इस हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दु:ख जताते हुए कहा कि मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है. संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और प्रभावितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें. शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

राजस्थान के कोटा जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इटावा में कराड़िया के पास सवारियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से उछलकर नीचे गिर गई. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. 15 घायल हो गए. घायलों को एमबीएस और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जिला कलेक्टर पीयूष समारिया भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे. 

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री सवार थे. हादसा इतना गंभीर था कि बस एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया. 

खाटूश्याम जी जा रहे थे सभी यात्री
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा जिले में कराड़िया के पास हुई. बस में  कई यात्री सवार थे. घायलों को एमबीएस और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जिला कलेक्टर पीयूष समारिया भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे. बस में सवार सभी लोग भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे थे.