Delhi Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर में हाहाकार ! रेस्टोरेंट में आग का तांडव... 10 लोगों की मौत

Delhi Fire Incident: दिल्ली के मालवीय नगर में हाहाकार ! रेस्टोरेंट में आग का तांडव... 10 लोगों की मौत

जयपुरः दिल्ली में बड़ा हादसा हुआ है. मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग ने तांडव मचा दिया. भीषण आग की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है. आग लगने के बाद रेस्टोरेंट के बेसमेंट में जिंदगियां फंस गई. बेसमेंट में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है. फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है.     

रेस्टोरेंट में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मची है. नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद है. प्रथम दृष्टया शॉट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिल रही है.