Madhya Pradesh Incident: मध्य प्रदेश में ट्रक का कोहराम, लोगों को कुचला... फिर मंदिर में जा घुसा, मची चीख-पुकार, 12 श्रद्धालुओं की मौत

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ. जहां दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने कुचल दिया. पहाड़ी से नीचे उतरते वक्त ट्रक ने लोगों को रौंदा. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 39 लोग घायल हुए है. 

शीतला माता मंदिर के पास ये हादसा हुआ. नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान एक धान से भरा ट्रक नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ट्रक करीब 51 लोगों को कुचलता हुआ मंदिर में जा घुसा. वहीं हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 39 लोग घायल हुए है. जिनका अस्पताल में उपचार जारी है. 

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. लोगों की नम  निगाहें अपनों को तलाशने लगी. हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव अभियान चलाया और घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया. इनमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है