'पधारो म्हारे देश' : देश और दुनियाभर के प्रवासियों से संवाद, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की बड़ी घोषणा, बोले-राजस्थानी फाउंडेशन का होगा विस्तार

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश-दुनियाभर के प्रवासियों से संवाद किया. संवाद के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी घोषणा की. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थानी फाउंडेशन का विस्तार होगा. 40 से बढ़कर अब 51 चैप्टर होंगे. 11 और नए चैप्टर की घोषणा की. 25 देश में 26 विदेश में होंगे. 

एक और बड़ी घोषणा:
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शेखावाटी हेरिटेज मीट 8 दिसंबर को होगा. 8 दिसंबर को शेखावाटी महोत्सव होगा. हवेलियों के संरक्षण के लिए सरकार का प्रयास है. साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से कहा कि 'पधारो म्हारे देश'. 

कर्मभूमि से मातृभूमि सटीक सफल कार्यक्रम रहा: 
आपको बता दें कि वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री ने संवाद किया. कुछ प्रवासी राजस्थानी भी आयोजन में उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम वो लोग हैं जो पहाड़, नदी, वृक्ष को भी पूजते हैं. मन से हमारी संस्कृति को प्यार करते हैं. वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री ने संवाद किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कर्मभूमि से मातृभूमि सटीक सफल कार्यक्रम रहा. प्रवासी राजस्थानियों की राज्य में सहभागिता पर विशेष धन्यवाद दिया.

राजस्थान शक्ति और भक्ति की धरती: 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने RIC में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद किया. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी का आभार जताते हुए कहा कि राजस्थान शक्ति और भक्ति की धरती है. राजस्थान गौरव और संस्कृति की धरती है. हम वो लोग हैं जो पहाड़,नदी,वृक्ष को भी पूजते हैं. मन से हमारी संस्कृति को प्यार करते हैं. राजस्थान की मिट्टी और संस्कृति की अपनी पहचान है. 

बिजली के क्षेत्र में राजस्थान आत्मनिर्भर: 
राजस्थानी जहां भी जाते हैं सबको साथ लेकर चलते हैं. मारवाड़ी मेहनती और ईमानदार होता है. आज राजस्थान नई गति और बेहतर सोच के साथ आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान को लेकर चार जल समझौते हुए हैं. आने वाले समय में राजस्थान में कई प्रदेशों से ज्यादा पानी होगा. बिजली के क्षेत्र में राजस्थान आत्मनिर्भर है. कर्मभूमि से मातृभूमि सटीक सफल कार्यक्रम रहा. प्रवासी राजस्थानियों की राज्य में सहभगिता पर विशेष धन्यवाद दिया.