भीषण गर्मी को देखते हुए जनगणना कार्य को आगे स्थगित करने की मांग, भारत जनगणना आयुक्त को टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लिखा पत्र

भीषण गर्मी को देखते हुए जनगणना कार्य को आगे स्थगित करने की मांग, भारत जनगणना आयुक्त को टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लिखा पत्र

जयपुरः भीषण गर्मी को देखते हुए जनगणना कार्य को आगे स्थगित करने की मांग की गई है. भारत जनगणना आयुक्त को टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने पत्र लिखा है. टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भारत के जनगणना आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की गई है कि देश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है. राजस्थान में यह स्थिति और भी अधिक भयावह हो रही है. इससे जनगणना करने वाले कार्मिकों को तापघात तथा लूं का सामना करना पड़ रहा है. और देशभर के जनगणना में लगे शिक्षक की ओर से स्वास्थ्य की समस्याओं की शिकायत संगठन को मिल रही है.  

ऐसे में जनगणना को आगे स्थगित किया जाए. टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि जनगणना कार्य में 90% से अधिक शिक्षक लगे हुए हैं. ऐसे में उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस गर्मी और भयावह लूं को देखते हुए जनगणना का कार्य आगे बढ़ाया जाना उचित होगा. ताकि कार्य करने वालों के साथ स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं हो. इस संबंध में जनगणना निदेशक राजस्थान को भी प्रतिलिपि भेजकर मांग की गई है कि गर्मी को देखते हुए विशेष SOP जारी की जाए. और जनगणना कार्य करने हेतु निर्धारित समयावधि को आगे बढ़ाया जाए.