कैंची से वार... बच्चों की चीख-पुकार, मासूम बेटे और बेटी की हत्या, अलवर में दिल दहला देने वाली घटना

कैंची से वार... बच्चों की चीख-पुकार, मासूम बेटे और बेटी की हत्या, अलवर में दिल दहला देने वाली घटना

अलवरः अलवर के खेड़ली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दांतिया गांव में मां सहित तीन की मौत हो गई. पहले मां ने कैंची से वार कर मासूम बेटे और बेटी की हत्या की, बाद में मां ने खुद को भी घायल कर लिया और अस्पताल में दम तोड़ दिया. 

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे. इस दौरान मां की छोटी बहन ने भी फंदे पर लटककर जान देने का प्रयास किया. गंभीर हालत में छोटी बहन को रैफर किया गया. खेड़ली के रेफरल अस्पताल में मां और दोनों बच्चों को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया है.