राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के चुनाव परिणाम घोषित, अभिमन्यु शर्मा बने राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के चुनाव परिणाम घोषित, अभिमन्यु शर्मा बने राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष

जयपुर: राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के चुनाव परिणाम घोषित किए गए. अभिमन्यु शर्मा राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने. अभिमन्यु शर्मा को 240 वोट मिले, 10 वोटों से जीत दर्ज की. दूसरे नंबर पर जोगेंद्र सिंह को 230 वोट मिले. कुल 639 वोटों में से 619 मत पड़े, जबकि 1 मत रद्द हुआ. 

निर्वाचन अधिकारी केआर मीना ने अभिमन्यु को वर्ष 2026-27 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया. अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद अभिमन्यु शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई. आपको बता दें कि अभिमन्यु शर्मा फिर सचिवालय अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष बने है. 

अभिमन्यु शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 5400 ग्रेड पे, सीनियर DS के पद लाना और बायोमैट्रिक अटेंडेंस को रोकना प्रमुख मुद्दे है. वेतन कटौती को रोकना भी प्रमुख रूप से मुद्दे में शामिल है.

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के चुनाव परिणाम घोषित: 
-अभिमन्यु शर्मा बने राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष
-अभिमन्यु शर्मा को मिले 240 वोट, 10 वोटों से की जीत दर्ज
-दूसरे नंबर पर जोगेंद्र सिंह को 230 वोट मिले
-कुल 639 वोटों में से 619 मत पड़े, जबकि 1 मत रद्द हुआ
-निर्वाचन अधिकारी केआर मीना ने अभिमन्यु को वर्ष 2026-27 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया
-अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद अभिमन्यु शर्मा को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ भी