राजस्थान में अकाल की स्थिति... कई जिलों में सूखे से हालत बिगड़ रहे, अशोक गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना

राजस्थान में अकाल की स्थिति... कई जिलों में सूखे से हालत बिगड़ रहे, अशोक गहलोत ने सरकार पर साधा निशाना

जयपुरः अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश में अकाल की स्थिति है कई जगह पशुओं को चारा नहीं है. कई बांधों में भी पानी कम हो गया है अकाल की स्थिति में हमारी सरकार ने गंभीरता से काम किया. हमारी सरकार के समय केंद्र में अटल जी की सरकार थी. चुनाव में हारना-जीतना चलता लेकिन बेईमानी नहीं. 

पंचायत समिति में परिसीमन में धांधली हुई. राजस्थान में कई जिलों में सूखे से हालत काफी बिगड़ रहे. सरकार तुरंत राजस्थान में गिरदावरी करवाएं. अकाल राहत कार्य जैसे तुरंत प्रभाव से फिर शुरू करें. 

डेमोक्रेसी की हत्या कर रहेः
पंचायत चुनाव को लेकर गहलोत ने कहा कि बड़ी गुंडागर्दी उन्होंने निकाय चुनाव में की. परिसीमन के अंदर अपने हिसाब से बेईमानी की. कोई वार्ड 250 का, तो कोई 5, 10, 20 हजार संख्या का वार्ड. आप डेमोक्रेसी की हत्या कर रहे हो. OTS में बैठकर 3 बीजेपी नेताओं ने परिसीमन को अंजाम दिया.