पांचना बांध से खुशखबरी, खेतों तक पहुंचेगा जीवनदायी पानी, करीब आधे घंटे में खोले जाएंगे पांचना बांध के गेट

पांचना बांध से खुशखबरी, खेतों तक पहुंचेगा जीवनदायी पानी, करीब आधे घंटे में खोले जाएंगे पांचना बांध के गेट

जयपुर: पांचना बांध से खुशखबरी मिल रही है. खेतों तक जीवनदायी पानी पहुंचेगा. पांचना बांध से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है. करीब आधे घंटे में पांचना बांध के गेट खोले जाएंगे. चारों गेटों की मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा हुआ. नहर के जरिए कमांड और कैचमेंट एरिया के किसानों को पानी मिलेगा. 

संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. जल संसाधन विभाग की निगरानी में गेट खोलने की तैयारियां अंतिम चरण में है. पांचना बांध के गेट खुलने से कमांड एरिया के किसानों में खुशी की लहर है.

आपको बता दें कि पांचना बांध से नहरों में जल निकासी का चर्चित मामला है. करीब 20 वर्ष बाद आज शाम से बांध की नहरों में पानी बहेगा. पांचना बांध स्लूस गेट खोलकर बांध की नहरों में पानी छोड़ा जाएगा. 

कलेक्टर अक्षय गोदारा, जल संसाधन अधिकारी मौजूद रहेंगे. कमांड क्षेत्र किसान प्रतिनिधि और पांचना संघर्ष समिति सदस्य भी मौजूद रहेंगे. बीते दिनों बांध के गेटों में तकनीकी खामी चलते नहरों में जल निकासी नहीं हो सकी थी. मुंबई की एक्सपर्ट टेक्नीशियनंस की टीम ने 24 लाख रुपए की लागत से गेट रिपेयरिंग की. खर्च कर रॉड प्लेट कपलिंग सॉकेट फिटिंग बदलने के बाद गेट दुरुस्त हुए.