यूथ मैराथन को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ समाज एकजुट होगा, तभी राज्य नशा मुक्त होगा

यूथ मैराथन को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी, बोले-नशे के खिलाफ समाज एकजुट होगा, तभी राज्य नशा मुक्त होगा

यमुनानगर: हरियाणा सरकार के 'नशे से जंग, यमुनानगर के संग' अभियान के तहत आज  सुबह यमुनानगर में विशाल मैराथन का आयोजन किया गया. इस मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं दौड़ लगाकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का उत्साह बढ़ाया. 

हजारों लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ समाज का संदेश दिया. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हरियाणा उदय के तहत यूथ का एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ.जिसमें लाखों की संख्या में युवाओं ने एकजुट होकर हरियाणा को नशे से मुक्त करने का मैराथन के माध्यम से संकल्प लिया है.इस मुहिम में आज पूरा हरियाणा जाग चुका है, एकजुट हो गया है.जब तक नशा समाप्त नहीं हो जाता, तब तक लगातार सरकार मजबूती से इसके खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त हरियाणा के निर्माण का जनसंकल्प है. युवाओं की ऊर्जा, जागरूकता और सहभागिता इस लड़ाई की सबसे बड़ी ताकत है. जब युवा नशे से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर आगे बढ़ते हैं, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई चेतना का संचार होता है.आइए, हम सभी मिलकर नशामुक्त हरियाणा के संकल्प को जनआंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें.