राजस्थान के सूखे बांधों को इस सप्ताह मानसून से बड़ी उम्मीद, बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.63 RL मीटर

राजस्थान के सूखे बांधों को इस सप्ताह मानसून से बड़ी उम्मीद, बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.63 RL मीटर

जयपुरः प्रदेश के बड़े बांधों में वर्तमान जलस्तर का आंकड़ा जारी किया गया है. 20 जुलाई सुबह तक का आंकड़ा जारी किया गया है. राणा प्रताप सागर का जलस्तर 347.17 RL मीटर है. कोटा बैराज का जलस्तर  259.80 RL मीटर है, जवाहर सागर का जलस्तर 296.35 RL मीटर, माही बजाज सागर का जलस्तर 270.75 RL मीटर, बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.63 RL मीटर, ईसरदा बांध का जलस्तर 252.28 RL मीटर है. 

मोरेल बांध का जलस्तर 9.14 RL मीटर है. पार्वती बांध का जलस्तर 217.55 RL मीटर है. गुढ़ा बांध का जलस्तर 8.54 RL मीटर है. जवाई बांध का जलस्तर 9.28 RL मीटर है. मेजा बांध का जलस्तर 5.94 RL मीटर है. सोम कमला अंबा बांध का जलस्तर 10.40 RL मीटर है. राजसमंद बांध का जलस्तर 6.04 RL मीटर है. जय समंद बांध का जलस्तर 2.76 RL मीटर और जाखम बांध का जलस्तर 21.65 RL मीटर है     

प्रदेश के सूखे बांधों को इस सप्ताह मानसून से बड़ी उम्मीद है. पिछली जुलाई से बांधों का जलस्तर काफी पीछे रह गया है. पिछली जुलाई से बांधों का जलस्तर 22.2 प्रतिशत पीछे हो गया है. जयपुर जोन के बांधों में पिछली जुलाई से 24.74 प्रतिशत पानी कम है. भरतपुर जोन के बांधों में पिछली जुलाई से 27.03 प्रतिशत पानी कम है. जोधपुर जोन के बांधों में पिछली जुलाई से 21.99 प्रतिशत पानी कम, कोटा जोन के बांधों में पिछली जुलाई से 28.22 प्रतिशत पानी कम, बांसवाड़ा जोन के बांधों में पिछली जुलाई से 20.17 प्रतिशत पानी कम, उदयपुर जोन के बांधों में पिछली जुलाई से 6.14 प्रतिशत पानी कम और उधर, 284 सूखे बांधों को अब तक मानसून की झमाझम का इंतजार है.