नई दिल्ली : हरियाणा के पलवल KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है. आज तड़के हुए सड़क हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, वहीं 15 घायल हैं. मरने वालों में दो महिलाएं एवं 3 पुरुष शामिल हैं. हादसे में घायल हुए 15 से अधिक श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
यादवपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं से भरी 22 सीटर गाड़ी पलट गई. गाड़ी सवार सभी श्रद्धालु यूपी के मैनपुरी जिले के निवासी हैं. गोगामेड़ी और खाटू श्याम दर्शन कर श्रद्धालु लौट रहे थे. प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आने को हादसे का कारण माना जा रहा है. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है.
हरियाणा के पलवल KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
-आज तड़के हुए सड़क हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
-मरने वालों में दो महिलाएं एवं 3 पुरुष शामिल
-हादसे में घायल हुए 15 से अधिक श्रद्धालुओं को अस्पताल में करवाया गया भर्ती
-यादवपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी 22 सीटर गाड़ी
-गाड़ी सवार सभी श्रद्धालु यूपी के मैनपुरी जिले के निवासी
-गोगामेड़ी और खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
-प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी आने को माना जा रहा हादसे का कारण
-हादसे के बाद चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस हादसे की जांच में जुटी