नई दिल्लीः गुजरात के एक तालुका की पंचायत में भाजपा ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है. भरूच जिले की नेतरांग तालुका पंचायत के चुनाव का ये मामला है. 16 में से 8 सीटों पर AAP जीती, भाजपा ने 7 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने एक. बहुमत के लिए 9 सदस्यों की जरूरत थी, AAP के एक सदस्य का निधन हो गया.
ऐसे में AAP के पास 7 सदस्य रह गए, भाजपा और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया. गठबंधन के कारण भाजपा ने अध्यक्ष और कांग्रेस ने उपाध्यक्ष का चुनाव जीता. AAP सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी नेतरांग में सत्ता से बाहर रही.