खैरथल पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले-समग्र खैरथल के विकास के लिए प्रतिबद्ध

खैरथल पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले-समग्र खैरथल के विकास के लिए प्रतिबद्ध

अलवर : खैरथल पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम हुआ है.  75 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य हुआ है. 
आपको बता दें कि खैरथल को विकास की सौगात दी गई. गरीब रथ, मलानी समेत अन्य ट्रेन रोकने पर रेल मंत्री का आभार जताया गया. 

खैरथल में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि चार ट्रेन खैरथल स्टेशन पर रोकने का काम किया है. मैं आपकी अपेक्षाओं को भरसक प्रयास से पूरा करने का काम करूंगा. राजगढ़ में 15 करोड़ को लागत से काम हुआ अब खैरथल में 13 करोड़ लगाए है.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पूल, रैम्प, पार्किंग, दो गेट, प्लेटफार्म पर कलात्मक चित्र बने है. समग्र खैरथल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. हम बचे हुए कामों को पूरा करेंगे.  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जल स्तर को बढ़ाने के लिए दो एनीकट का काम शुरू होगा. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जोड़ने का काम करेंगे. जल्दी ही बीड़ा समाप्त होकर डवलपमेंट अथॉरिटी बनेगी.