GDP के दम पर दुनिया को भारत का दम ! 7.8% ग्रोथ पर पीएम मोदी का इंस्टाग्राम पर बड़ा संदेश

GDP के दम पर दुनिया को भारत का दम ! 7.8% ग्रोथ पर पीएम मोदी का इंस्टाग्राम पर बड़ा संदेश

नई दिल्ली : GDP के दम पर दुनिया को भारत का दम दिखने लगा है. 7.8% ग्रोथ पर पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बड़ा संदेश दिया है, उन्होंने कहा कि देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई. 7.8% ग्रोथ, देश खुशियों से भर गया है. लेकिन देशवासियों को मैं बधाई देता हूं. उनके संकल्प शक्ति के लिए, उनके पुरुषार्थ के लिए, एक सामूहिक शक्ति के प्रतिबिंब के लिए.

दुनिया युद्ध में डूबी हुई है, चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं. विश्व संकटों से घिरा हुआ है, सप्लाई चेन पूरी तरह डिस्टर्ब है. 2020 में कोविड काल से लेकर अब तक कहीं पर भी स्थिरता नज़र नहीं आ रही है. उसके बावजूद भी भारत तेज़ी से प्रगति कर रहा है. दूसरी तरफ भारत के भीतर भी निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग, झूठ की गूंज, चारों तरफ निराशा फैलाने में लगे हुए हैं.

इन सारी चीज़ों को पार करते हुए, उन सभी बातों को चीर करके देश ने 7.8% ग्रोथ हासिल की है. हमें इस गति को बनाए रखना है, हमें बढ़ना भी है. और इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत ज़रूरी है. स्वदेशी का मंत्र, 'वोकल फॉर लोकल' विदेशों में अगर घूमने फिरने जाते हैं, नहीं करना चाहिए. शादी-ब्याह विदेशों में करते हैं, नहीं करना चाहिए'.

'वेड इन इंडिया' के मंत्र को जीना चाहिए. और ज़रूरत न हो, तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए. हम जितना ज़्यादा स्वदेशी पर बल देंगे, जितना आत्मनिर्भर पर बल देंगे. मुझे पक्का विश्वास है, जब आज़ादी के 100 साल होंगे हम हमारी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंप करके जाएंगे. हम आज अपने परिश्रम से साकार करके रहेंगे.

और इसलिए देशवासियों, हम पुरुषार्थ में कोई कमी न रखें. हमारी नीति सही है, हमारी नीयत साफ़ है और 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति आज एकजुट होकर के देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है. आइए, खुशियां भी मनाइए, संकल्प भी लीजिए और संकल्प को सिद्ध भी कीजिए. बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बहुत-बहुत शुभकामनाएं.