जयपुरः जल जीवन मिशन घोटाला में पूर्व मंत्री महेश जोशी जेल से बाहर आ गए है. जेल से बाहर आने के बाद महेश जोशी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि मैं निर्दोष हूं. सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं. जयपुर की जनता का बहुत प्यार मुझे मिला है.
मेरी गिरफ्तारी के 4 दिन बाद मेरी पत्नी का निधन हो गया. मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं. मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया. मैं पहले भी निर्दोष था,आज भी निर्दोष हूं. मैं अदालत में भी निर्दोष साबित होकर दिखाऊंगा.
पूर्व मंत्री महेश जोशी को कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी. आज ACB कोर्ट से जमानत तस्दीक होने के बाद सेंट्रल जेल से महेश जोशी रिहा हुए. काफी संख्या में महेश जोशी के समर्थक सेंट्रल जेल के बाहर पहुंचे. जोशी सेंट्रल जेल से अपने घर के लिए रवाना हो गए है. अब रात 8 बजे गोविंद देवजी मंदिर पहुंच कर दर्शन करेंगे.