जसवंत यादव की हालत बेहद गंभीर, CM भजनलाल शर्मा कल से चिंतित, कई बार लिया स्वास्थ्य का अपडेट

जसवंत यादव की हालत बेहद गंभीर, CM भजनलाल शर्मा कल से चिंतित, कई बार लिया स्वास्थ्य का अपडेट

जयपुर : जसवंत यादव की हालत बेहद गंभीर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल से बेहद चिंतित हैं. कई बार जसवंत यादव के स्वास्थ्य का अपडेट लिया है. मुख्यमंत्री और जसवंत यादव के बीच बेहतरीन रिश्ते रहे हैं. वसुंधरा सरकार में जब जसवंत करौली प्रभारी थे उस वक्त भजनलाल शर्मा भाजपा महामंत्री थे. 

लेकिन सर्वाधिक सक्रिय भजनलाल का सभी से उम्दा तारतम्य रहता था. उन्हीं में जसवंत से भी अच्छा तालमेल रहा. दवाओं के अलावा दुआओं की भी यादव को खास जरूरत है. फिलहाल मुख्यमंत्री अपने आराध्य से उनके लिए प्रार्थना ही कर सकते हैं.

डॉ. जसवंत यादव की हालत काफी गंभीर है. वेंटिलेटर सपोर्ट पर डॉ. इस समय यादव का ट्रीटमेंट चल रहा है. पिछले लंबे समय से कैंसर की बीमारी से डॉ. यादव जूझ रहे हैं. करीब एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.