Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा पांडाल में मची भगदड़... 17 लोगों की मौत, 25 लाख का मुआवजा, CM शुभेंदु अधिकारी ने किया बड़ा ऐलान

Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा पांडाल में मची भगदड़... 17 लोगों की मौत, 25 लाख का मुआवजा, CM शुभेंदु अधिकारी ने किया बड़ा ऐलान

कोलकाताः कोलकाता के चोरबागान में आयोजित दुर्गा पूजा पांडाल में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया. भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 35 लोग घायल हुए है. घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका उपचार जारी है. हादसे पर CM शुभेंदु अधिकारी ने सहायता का ऐलान किया है. मृतकों के परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी. 

हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया है. ओम बिरला ने कहा कि चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसा अत्यंत दुखद घटना. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें.     

CM शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता हादसे पर जताया दुखः
वहीं CM शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता हादसे पर दुख जताया है. दुर्गा पूजा पांडाल में हुई भगदड़ अत्यंत दुखद. पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत हुई. घायलों को प्रशासन की तरफ से पूरी मदद दी जा रही है. हादसे की जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी.