कोटा: राजस्थान के कोटा जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इटावा में कराड़िया के पास सवारियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से उछलकर नीचे गिर गई. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. 15 घायल हो गए. घायलों को एमबीएस और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जिला कलेक्टर पीयूष समारिया भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे.
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री सवार थे. हादसा इतना गंभीर था कि बस एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरी. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया.
कराड़िया के पास हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा जिले में कराड़िया के पास हुई. बस में कई यात्री सवार थे. घायलों को एमबीएस और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जिला कलेक्टर पीयूष समारिया भी एमबीएस अस्पताल पहुंचे. बस में सवार सभी लोग भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे थे.