जयपुर ग्रामीण के अमरसर थाने में ACB की बड़ी कार्रवाई, हैड कांस्टेबल और दलाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा

जयपुर ग्रामीण के अमरसर थाने में ACB की बड़ी कार्रवाई, हैड कांस्टेबल और दलाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा

जयपुर: जयपुर ग्रामीण के अमरसर थाने में ACB ने बड़ा ट्रैप किया है. ACB ने हैड कांस्टेबल और दलाल को ट्रैप किया. हैड कांस्टेबल रतनलाल आर्य, दलाल राकेश मीणा को ट्रैप किया गया. दोनों को ACB ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा है.       

परिवादी के पक्ष में जांच करने की एवज में घूस मांगी थी. ASP भूपेंद्र चौधरी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में कार्रवाई की गई. डीजी गोविन्द गुप्ता ,एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई की गई.